समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों में अद्भुत क्षमताएं होती हैं, जिन्हें निखारने की आवश्यकता है। राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
इस अवसर पर विशिष्ट यंत्र, व्हीलचेयर, और आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण सुचारू रूप से सुनिश्चित किया गया ताकि उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाया जा सके। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।